मथुरा में संत की मौत पर बवाल
स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु दत्त रावत














पुलिस ने बताया हादसा, गोतस्करी की बात से किया इनकार
जनपद मथुरा में चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” की मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। शुरुआती खबरों में इसे गौ तस्करों से जुड़ी घटना बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का सामने आया है। घटना थाना कोसी कला क्षेत्र के नबीपुर गांव के पास की बताई जा रही है। बताया गया कि बाबा एक संदिग्ध वाहन को रोक रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, श्लोक कुमार के अनुसार— घटना 21 मार्च 2026 की रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की है। जिस वाहन को बाबा ने रोका था, उसमें किराने का सामान मिला है। पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रक राजस्थान नंबर का था, जिसमें तार लदा हुआ था। ट्रक चालक और परिचालक अलवर (राजस्थान) के निवासी हैं। दुर्घटना में ट्रक चालक भी घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि गौ तस्करी से जुड़ा कोई प्रमाण अब तक सामने नहीं आया है। घटना के बाद कुछ लोगों ने इसे गौ तस्करी से जोड़कर विरोध शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम लगाया थाना छाता क्षेत्र में पथराव किया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बल प्रयोग कर जाम खुलवाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही, लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।












