तेज रफ्तार बनी जानलेवा: एटा में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक की मौत, एक घायल

तेज रफ्तार बनी जानलेवा: एटा में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक की मौत, एक घायल

संवाददाता: पुष्पेंद्र कुमार

एटा के अलीगंज क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हरसिंगपुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर से हुआ। इस दौरान बाइक पर सवार एक 6 वर्षीय बच्ची भी मौजूद थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हरसिंगपुर मोड़ पर दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गए, जिससे भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कासगंज निवासी 26 वर्षीय अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एटा निवासी 24 वर्षीय श्यामू को भी गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. शिव कुमार राजपूत ने बताया कि अजीत को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, श्यामू के बारे में बताया गया कि वह शराब के नशे में था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के समय अजीत के साथ 6 वर्षीय प्राची पुत्री धर्मपाल भी बाइक पर सवार थी। बताया जा रहा है कि प्राची के माता-पिता राजस्थान में एक भट्टे पर मजदूरी करते हैं, जबकि अजीत वहां मुनीम का काम करता था। वह बच्ची को उसके माता-पिता के पास छोड़ने के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। मृतक अजीत के पिता विजयपाल ने बताया कि अजीत की दोपहर करीब 3 बजे ट्रेन थी, जिसके लिए वह घर से निकला था, लेकिन हरसिंगपुर मोड़ पर यह हादसा हो गया। कोतवाली अलीगंज के थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बसपा नेता जुनेद मियां भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया तथा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही