सुल्तानपुर के व्यापारी की लखनऊ में गला रेतकर निर्मम हत्या

सुल्तानपुर के व्यापारी की लखनऊ में गला रेतकर निर्मम हत्या

संवाददाता: आईशा लखनऊ। राजधानी के गुडंबा इलाके में एक सनसनीखेज वारदात में प्याज कारोबारी उमाशंकर सिंह (45) की घर के भीतर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक सुल्तानपुर जनपद के निवासी थे और लखनऊ में किराए पर रहकर कारोबार करते थे। मंगलवार को उनका शव औंधे मुंह उनके कमरे में पड़ा मिला।

पत्नी ने महिला मित्र और परिजनों पर लगाया आरोप

पुलिस के अनुसार उमाशंकर की पत्नी ने हत्या का आरोप उनके करीबी संपर्क में रही महिला वैशाली, उसके भाई अविनाश सिंह और मां सावित्री सिंह पर लगाया है। वैशाली को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

जांच के कई बिंदु

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पैसों के लेनदेन और आशनाई जैसे पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस टीम

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह, एसीपी गाजीपुर, और गुडंबा थाने की पुलिस टीम पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

  • पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
  • स्थानीय व्यापारियों में इस निर्मम हत्या को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है।

आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें दैनिक चक्र न्यूज़ के साथ।

ये भी पढ़ें Etah:नगर पालिका परिषद ने शुरू कराई नालों की सफाई

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया