नगर पालिका परिषद ने शुरू कराई नालों की सफाई, जनता से स्वच्छता बनाए रखने की अपील
संवादाता काव्यांश रावत. एटा: बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद एटा द्वारा वार्डों में नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है, जिससे जलभराव और गंदगी से होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।
नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड संख्या 18 में वार्ड में सफाई अभियान जारी है। नगर पालिका के सुपरवाइजर विवेक व अन्य कर्मचारियों द्वारा नालों की पूरी सफाई कराई जा रही है।
नगर पालिका प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे इस सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें और गंदगी को इधर-उधर न फैलाएं, ताकि बरसात के मौसम में संक्रमण और बीमारियों से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें ज़िंदा को मृत दिखाकर ज़मीन की बंदरबांट












