एटा में सड़क सुरक्षा अभियान तेज

एटा में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी, ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

संवादाता काव्यांश रावत एटा. सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एटा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के दिशा-निर्देश पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी यातायात द्वारा केंद्रीय विद्यालय में पहुंचकर स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों को सड़क पार करने के सही तरीके, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व सहित अन्य सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया।

इसी क्रम में हरचंदपुर सहित अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट और ब्लाइंड मोड़ों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों – पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई – से समन्वय बनाकर सुधार कार्यों पर चर्चा की गई।

सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए रेलवे ब्रिज के आसपास पीडब्ल्यूडी द्वारा हजार्ड कैट्स आईज और डेलिनेटर साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

यातायात पुलिस की इस पहल को स्थानीय लोगों व विद्यालय प्रशासन द्वारा सराहा गया है।

ये भी पढ़ें एटा अपर पुलिस अधीक्षक ने किया जैथरा थाने का निरीक्षण

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की