अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल के गैर जनपद स्थानांतरण के अवसर पर एक गरिमामय विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल के गैर जनपद स्थानांतरण के अवसर पर एक गरिमामय विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह/प्रतिमा भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा श्री शैलेन्द्र लाल के जनपद में कार्यकाल की सराहना की गई तथा उनके द्वारा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं प्रशासनिक कार्यों में दिए गए योगदान को उल्लेखनीय बताया गया। अधिकारियों ने उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनोन्मुखी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ, जिससे जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय, अपर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री आदित्य कुमार प्रजापति, क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिवनारायण (कार्यालय/लाइन), संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर श्रीमती अनुष्का शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता सहित अन्य राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे। अन्य अधिकारियों द्वारा भी अपर पुलिस अधीक्षक महोदय को पुष्पगुच्छ एवं अन्य उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। सभी अधिकारियों द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय को उनके भावी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal