संस्कार ग्लोबल स्कूल की अनाया शर्मा एवं आइंस्टीन के पुष्पराक्ष त्रिपाठी जिला टॉपर ।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
जनपद की टॉपर सूची में संस्कार ग्लोबल स्कूल का दबदबा
शिक्षकों ने मेधावी छात्र छात्राओं का मुंह मीठा कराकर दी बधाई
प्रतापगढ़। सीबीएसई की 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम में संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा की अनाया शर्मा एवं आइंस्टीन पब्लिक स्कूल के पुष्पराक्ष त्रिपाठी 500 में 488 ( 97.6) अंकों के साथ संयुक्त रूप से अव्वल रहे। वहीं जिले की टॉपटेन की मेरिट सूची में संस्कार ग्लोबल स्कूल का दबदबा रहा। चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने बच्चों को बधाई देते हुए इसका श्रेय बच्चों की लगन एवं शिक्षकों की मेहनत को दिया । निदेशक रंजन सिंह, प्रिंसिपल समीना अख्तर ने बच्चों को बधाई देते मुंह मीठा कराकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान अखिलेश मिश्र,जितेंद्र विक्रम सिंह, प्रकाश त्रिपाठी,अमित सोनी,सौरभ पांडेय,अविनाश सिंह,नीलम तिवारी, विनोद मौर्य,अतुल सिंह,शिवम तिवारी आदि मौजूद रहे।
अनाया शर्मा 97.6 ( 488/500)
रुद्रांश सोमवंशी 97.2 ( 486)
अथर्व तिवारी 97 ( 485)
सायमा 96.8 ( 484)
प्रगति पांडेय 96.4 ( 482)
अरिबा 96.2 ( 481)
अनुनय और फातिमा 96 ( 480)
पार्थ सिंह 95.8 ( 479)
आस्था सरोज 95.6 ( 478)
शशांक शेखर 95.2 ( 476 )












