मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद कौशाम्बी में महिलाएं बच्चों में जागरूकता कार्यक्रम
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर 
आज दिनांक 20.04.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला थाना – कस्बा मंझनपुर एवं महामाया डिग्री कॉलेज ओसा में महिला आरक्षी सची शुक्ला, महिला आरक्षी छाया पांडेय व आरक्षी चंद्रप्रताप सिंह द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध, मिशन शक्ति एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930, 181) के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना सैनी – महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह व महिला कांस्टेबल वंदना गौतम द्वारा सुभाष नगर सैनी में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध, नए कानूनों एवं नारी सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों व महिला सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। थाना महेवा घाट – महिला उपनिरीक्षक मातादीन, कांस्टेबल अर्जुन बिंद व महिला कांस्टेबल साक्षी शुक्ला द्वारा प्राथमिक विद्यालय पोर काशीपरमपुर में महिलाओं/बालिकाओं को साइबर अपराध, नए कानूनों एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया तथा सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थाना कोखराज – महिला कांस्टेबल श्रेया व महिला आरक्षी मनीषा द्वारा थाना परिसर में आई महिलाओं व बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध व मिशन शक्ति अभियान तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। थाना चरवा – महिला कांस्टेबल आरती यादव द्वारा मिशन शक्ति केंद्र पर आई महिलाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण योजनाओं एवं नारी सुरक्षा/सम्मान से संबंधित जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। थाना सराय अकिल – उ0नि0 सुनील कुमार यादव, म0उ0नि0 यशवंती कुमारी व म0आ0 पूजा पटेल द्वारा थाने पर आई महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध, नए कानूनों व मिशन शक्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए समस्याएं सुनकर काउंसलिंग भी की गई तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। थाना पश्चिम शरीरा – म0उ0नि0 ऋतु वर्मा व म0का0 विजय भारती द्वारा थाना परिसर में आने वाले बालक/बालिकाओं एवं महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देते हुए मिशन शक्ति अभियान व हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत 112, 1090, 181, 1098, 1930, 1076 आदि महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम एवं थाना CUG नंबर की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।












