थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा हत्यारोपी पिता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (कुल्हाड़ी व डंडा) बरामद।

थाना कोहंडौर पुलिस द्वारा हत्यारोपी पिता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (कुल्हाड़ी व डंडा) बरामद।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में प्रभावी कार्यवाही प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोहंडौर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। हत्या के एक मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (कुल्हाड़ी व डंडा) बरामद किया गया है।।

घटना का विवरण:

वादी निवासी ग्राम ताला, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 21.04.2026 को उसके ससुर रामलाल शराब के नशे में उसकी पत्नी को अपने साथ ग्राम गौरा अतरसंड, थाना कोहंडौर ले गए। दिनांक 22.04.2026 को वादी को सूचना प्राप्त हुई कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई है। मौके पर पहुंचने पर मृतका के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की गई।वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोहंडौर में मु0अ0सं0 74/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस बनाम 01 नामजद व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।।

पुलिस कार्यवाही:

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशांत राज के पर्यवेक्षण में थाना कोहंडौर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।तलाश व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामलाल पुत्र रामदीन, निवासी ग्राम गौरा अतरसंड, थाना कोहंडौर, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र लगभग 50 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की