प्राचीन कुशगढ़ धाम में गूंजा जय श्री राम: भव्य राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा

प्राचीन कुशगढ़ धाम में गूंजा जय श्री राम: भव्य राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा

करछना, प्रयागराज। प्राचीन और ऐतिहासिक कुशगढ़ धाम स्थित श्री शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही क्षेत्र में भक्ति की नई लहर देखने को मिल रही है। मंदिर के नवनिर्मित परिसर में आयोजित पांच दिवसीय महाअनुष्ठान के तीसरे दिन, गुरुवार को प्रभु श्री राम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा अत्यंत हर्षोल्लास और वैदिक परंपराओं के साथ संपन्न हुई।

धार्मिक अनुष्ठान और संत सानिध्य यह पुनीत कार्य श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के परम शिष्य महंत ब्रह्मचारी श्री श्री धरानंद महाराज के पावन सानिध्य और कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ। महाराज श्री की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पांच दिनों तक चलने वाले इस विशेष अनुष्ठान में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

वैदिक मंत्रोच्चार से शुद्ध हुआ वातावरण अनुष्ठान के दौरान वेदी पूजन का विशेष महत्व रहा। मुख्य पुरोहित पं. चिंतामणि शुक्ल की देखरेख में और मिश्रीलाल केसरी की ओर से शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ वेदी पूजन का कार्य संपन्न किया गया। इस दौरान संपूर्ण परिसर वैदिक मंत्रों की ध्वनि से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर प्रमुख आचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही: आचार्य पं. हेमंत शुक्ल पं. आनंद प्रसाद मिश्र पं. सुरेंद्र तिवारी पं. अंकित मिश्र पं. प्रमोद मिश्र पं. भूपेश शुक्ल भक्तों में भारी उत्साह प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत प्रभु श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण जी और भक्त शिरोमणि हनुमान जी की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों का मानना है कि कुशगढ़ धाम में राम दरबार की स्थापना से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति का वास होगा।

ये भी पढ़ें निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण हेतु 24 अप्रैल को ब्लाक मानधाता में विशेष पंजीकरण शिविर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें