तीस हजारी कोर्ट में CBI का ट्रैप: जज के रीडर को रिश्वत लेते दबोचा।राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब Central Bureau of Investigation (CBI) की टीम ने धुसखोर को घर दबोचा

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर दिल्ली क्षेत्र

राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब Central Bureau of Investigation (CBI) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जज के रीडर को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कोर्ट नंबर 178 में तैनात था और एक मामले में पक्षकार से काम कराने के बदले पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद CBI ने ट्रैप प्लान किया और तय रणनीति के तहत आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही CBI टीम ने कार्रवाई शुरू की, पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वकील, स्टाफ और आम लोग मौके पर जुट गए और घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। CBI अधिकारियों ने आरोपी के पास से कथित रिश्वत की रकम भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है। जांच एजेंसी का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई को न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal