रामराज इंटर कॉलेज की वर्षा मंडल ने हाई स्कूल परीक्षा में हासिल किया जिले में आठवां स्थान। ।

रामराज इंटर कॉलेज की वर्षा मंडल ने हाई स्कूल परीक्षा में हासिल किया जिले में आठवां स्थान। ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

कस्बे में स्थित रामराज इंटर कॉलेज पट्टी के यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल की छात्रा वर्षा मंडल ने जिले में टॉपर सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। वर्षा ने बताया कि मेहनत और एकाग्रता से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनका लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के साथ आईएएस आईपीएस बनने का सपना है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता बंशीधर मंडल जो दयालगंज बाजार में क्लीनिक चलाते हैं के साथ माता तृप्ति मंडल और विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। उनकी पढ़ाई के अतिरिक्त रुचि खेलकूद में है। हाई स्कूल की परीक्षा में विद्यालय की खुशी गुप्ता ने 92.5 प्रतिशत माही पांडे 92.35 प्रतिशत आयुषी यादव 91.66 प्रकाश मिश्रा 90% खुशी रजक 88 तथा कृष्णा तिवारी ने 85.5% अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशस्ति त्रिपाठी ने परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal