आज जो मुस्लिम हैं, ये पहले हिन्दू ही थे।राजा भैया के बयान से सियासी हलचल तेज

आज जो मुस्लिम हैं, ये पहले हिन्दू ही थे।राजा भैया के बयान से सियासी हलचल तेज।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख Raghuraj Pratap Singh उर्फ राजा भैया का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बयान में उन्होंने कहा कि “आज जो मुस्लिम हैं, वो पहले हिन्दू ही थे, कोई अरब देश से नहीं आए थे।

राजा भैया के इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधी लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे इतिहास और सामाजिक वास्तविकता से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे राजनीतिक बयानबाजी बता रहे हैं।

बयान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर प्रदेश की राजनीति में नया माहौल बनता दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस बयान पर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

ये भी पढ़ें दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें