हाथरस में हींग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

हाथरस में हींग फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

संवाददाता-अश्वनी कुमार जिला-हाथरस

हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित दीनबंधु हॉस्पिटल के पीछे नवींपुर मार्ग पर बनी श्रीजी केमिकल्स हींग फैक्ट्री में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 4 बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। फैक्ट्री से उठती आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी गई। साथ ही फैक्ट्री स्वामी को भी घटना की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझाने के दौरान आसपास के लोगों में डर का माहौल बना रहा। लोगों को आशंका थी कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आग आसपास की इमारतों तक फैल सकती थी। फैक्ट्री बैंक भवन के सामने और दीनबंधु हॉस्पिटल के पीछे स्थित होने के कारण क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें