20 मई को देशभर में दवा दुकानों की बंदी, केमिस्टों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

20 मई को देशभर में दवा दुकानों की बंदी, केमिस्टों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। देशभर के केमिस्ट एवं दवा व्यापारियों ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया है। इटावा में भी मेडिकल स्टोर संचालकों ने आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है। ऑल इंडिया स्तर पर चलाए जा रहे इस आंदोलन को लेकर व्यापारियों में व्यापक चर्चा बनी हुई है। इटावा के व्यापारी नेता नितेश कुमार ने बताया कि देशभर के केमिस्ट अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि दवा व्यापार से जुड़े लोगों की समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके विरोध में यह बंद आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 मई को कई दवा दुकानें बंद रह सकती हैं, जिससे आम लोगों को दवाइयों की खरीद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ आवश्यक मेडिकल सेवाएं जारी रहने की संभावना जताई गई है।
केमिस्ट संगठनों का कहना है कि सरकार से लगातार मांगें उठाई जा रही हैं, लेकिन समाधान न होने के कारण अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। इटावा के दवा व्यापारियों ने भी आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें