प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर उस्मान 6 जिंदा बम के साथ गिरफ्तार।

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर उस्मान 6 जिंदा बम के साथ गिरफ्तार।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कंधई पुलिस ने अन्तर्जनपदीय हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त उस्मान को 06 अदद जिंदा अवैध देशी बम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र के उतरास मोड़ के पास से दबोचा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान पर हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गोवध, चोरी, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे जनपद प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में दर्ज हैं।

थाना कंधई पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें