जनता दर्शन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए आज प्रतापगढ़ स्थित आवास पर आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं जनसमस्याएं रखीं। सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।












