प्रतापगढ़ में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही महिला की मौत।

प्रतापगढ़ में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही महिला की मौत।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही एक वृद्ध महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला गश खाकर सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। मृतका की पहचान निर्मला देवी (60) पत्नी उमाशंकर वर्मा निवासी अमसौना, थाना कंधई के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह अपने मायके से वापस घर लौट रही थीं और रेडीगरापुर बाजार में सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निर्मला देवी आठ बेटियों और एक बेटे की मां थीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal