जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर ने अधिकारियों को दिए त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर ने अधिकारियों को दिए त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान को लेकर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय प्रतापगढ़ में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर police अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी लाइन शिव नारायण वैस एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन की शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। प्राप्त प्रकरणों के तथ्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को पारदर्शी, निष्पक्ष और परिणामोन्मुख न्याय मिल सके।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal