नगर पंचायत क्षेत्र में आगामी दिनों में श्री रामचरितमानस पाठ एवं महाप्रसाद कार्यक्रम होगा आयोजित।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में मांधाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अमैयामऊ स्थित ग्राम लाखूपुर के प्रसिद्ध रतन पांडे बाबा धाम परिसर में आगामी 6 एवं 7 जून को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा आपको बताते चलें कि इस कार्यक्रम का नेतृत्व उच्च न्यायालय प्रयागराज के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार बच्चा मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार 6 जून दिन शनिवार को श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्तिमय वातावरण में होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि 7 जून दिन रविवार को हवन पूजन के उपरांत विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोगी के रूप में पत्रकार अवनीश कुमार मिश्रा, दीपेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस उत्तर प्रदेश ,सहित अन्य सहयोगी जुटे हुए हैं। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम के निवेदक आध्या प्रसाद मिश्रा ने बताया कि धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्ति एवं सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित होगा।












