इनएक्टिव एचएलबी को शीघ्र एक्टिव कराने के निर्देश, तहसील सभागार सदर में बैठक सम्पन्न।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
दिनांक 28.05.2026 को तहसील सभागार सदर, प्रतापगढ़ में तहसीलदार सदर श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में समस्त लेखपालों की उपस्थिति में इनएक्टिव एचएलबी को एक्टिव कराने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी श्री आदित्य प्रजापति के निर्देशन में जिन प्रगणकों की एचएलबी अभी तक इनएक्टिव थी, उन्हें फोन के माध्यम से शीघ्र एक्टिव कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी सुपरवाइजरों से कहा गया कि वे अपने आवंटित एचएलबी को तत्काल एक्टिव कराएं। जिन प्रगणकों द्वारा डाटा सिंक नहीं किया गया था, उन्हें तत्काल डाटा सिंक करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में सभी सुपरवाइजरों को यह भी निर्देश दिया गया कि जो एचएलबी अभी तक एक्टिव नहीं हुई हैं, उन्हें क्षेत्र में जाकर तत्काल एक्टिव कराया जाए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार, कानूनगो, आरके सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।












