प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, सवा दो करोड़ का गांजा बरामद।

प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, सवा दो करोड़ का गांजा बरामद।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करोड़ों रुपये का गांजा बरामद किया है।
फतनपुर पुलिस और स्वाट टीम ने बॉर्डर पर बैरियर लगाकर एक ट्रक को रोका, जिसमें करीब 2 कुंतल 22 किलो गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कंधई थाना क्षेत्र निवासी मो. अरबाज, शोएब मलिक और मो. वसीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तस्कर उड़ीसा से कारतूस के खाली डिब्बों के बीच गांजा छिपाकर उसकी तस्करी करते थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह के मास्टरमाइंड व अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal