9 फीट गहरे गड्ढे में गिरा मासूम, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

9 फीट गहरे गड्ढे में गिरा मासूम, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू

प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी मंसूराबाद के ग्राम सभा उल्दा (महेशगंज) में बृहस्पतिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शाम लगभग 5 बजे एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा खेलते समय 9 फीट गहरे सकरे गड्ढे में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

मासूम श्रेयांश पुत्र सुनील गौतम को बचाने के लिए तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बच्चे तक सुरक्षित पहुंचने के लिए बेहद सावधानी और धैर्य के साथ गड्ढे के आसपास खुदाई की गई, ताकि मिट्टी धसकने से बच्चे को कोई नुकसान न पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गांव के साहसी युवक रंजीत कुमार गौतम ने अपनी बहादुरी और कड़े परिश्रम से बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया।

मासूम के सुरक्षित बाहर आते ही परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने रंजीत कुमार गौतम की जांबाजी, ग्राम प्रधान अंजू सिंह के प्रधान प्रतिनिधि ने की तत्परता तथा नवाबगंज पुलिस के सहयोग की जमकर सराहना की।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर अपील

घटना के बाद ग्रामीणों से अपील की गई कि भीषण गर्मी के इस मौसम में छोटे बच्चों पर विशेष नजर रखें। उन्हें खेतों, निर्माण स्थलों, खुले गड्ढों, बोरवेल या पाइलिंग जैसी खतरनाक जगहों के पास अकेले न जाने दें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, सवा दो करोड़ का गांजा बरामद।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की