प्रतापगढ़ में प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री आदरणीय श्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह जी के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर प्रतापगढ़ बॉर्डर पर सदर विधायक श्री राजेन्द्र मौर्य जी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर जनपद में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।












