कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, कर्मचारी की लापरवाही पर कार्यालय सील।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र कार्यालय के निरीक्षण के दौरान बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला। निरीक्षण में कार्यालय का लिपिक अनुपस्थित पाया गया, जिस पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करते हुए कड़ी कार्रवाई की गई।प्रशासन ने नियमों के तहत कार्यालय को सील करा दिया और स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी कार्यों में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे निरीक्षण और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।जवाबदेही पर प्रशासन का सख्त रुख।
ये भी पढ़ें महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से बचा एक परिवार, पति-पत्नी में हुआ समझौता












