केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय “विकास प्रदर्शनी” का हुआ तीसरे दिन भी हुआ आयोजन सेल्फी विद पीएम’ पाइंट बना रहा आकर्षण का केंद्र,
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा



विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित‘सेल्फी विद पीएम’ पाइंट बना रहा आकर्षण का केंद्र, आमजन ने प्रधानमंत्री जी के कटआउट के साथ ली सेल्फी विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की दी गई जानकारी गौतमबुद्धनगर 19 जून, 2026 केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद गौतमबुद्धनगर में आयोजित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर-91, नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय “विकास प्रदर्शनी” का तीसरे दिन भी भव्य आयोजन हुआ। 17 से 19 जून तक आयोजित इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में आमजन, विद्यार्थी एवं युवाओं ने प्रतिभाग कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। विकास प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें तीसरे दिन शिक्षा विभाग द्वारा कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय याकूबपुर की छात्रा राजलक्ष्मी ने प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर की छात्रा जानकी ने द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय याकूबपुर की छात्रा राशि ने तृतीय, कंपोजिट विद्यालय मोमनाथलपुर के छात्र कृष्ण ने चतुर्थ तथा कंपोजिट विद्यालय याकूबपुर की छात्रा भारती ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। अध्यापक गणों द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की समग्र झलक प्रस्तुत की गई, जिसे आगंतुकों द्वारा खूब सराहा गया। प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित “सेल्फी विद पीएम” (Selfie with PM) पाइंट पूरे आयोजन के दौरान आकर्षण का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री जी के कटआउट के साथ सेल्फी लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी में सूचना विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, वन विभाग, सेवायोजन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जानकारीपरक स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा विकास कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
गौतमबुद्धनगर।












