पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा जनसामान्य की समस्या हेतु,क्रम में चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोनों की खोज एवं बरामदगी में भी कमिश्नरेट पुलिस लगातार,सफलता प्राप्त कर रही है

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा जनसामान्य की समस्या हेतु,क्रम में चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोनों की खोज एवं बरामदगी में भी कमिश्नरेट पुलिस लगातार,सफलता प्राप्त कर रही है

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोनों की खोज एवं बरामदगी में भी कमिश्नरेट पुलिस लगातार उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रही है। आधुनिक तकनीक, CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के प्रभावी उपयोग के माध्यम से दिनांक 01.12.2022 से 31.05.2026 तक कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा कुल 7809 चोरी/गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹23,55,80,450 (तेईस करोड़ पचपन लाख अस्सी हजार चार सौ पचास रुपये) है। विभिन्न कंपनियों के इन कीमती स्मार्टफोनों की चोरी अथवा गुमशुदगी के संबंध में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें सफलतापूर्वक खोजकर बरामद किया गया है।कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा तकनीक आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता एवं तत्परता के साथ निस्तारण किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस की सक्रिय कार्यप्रणाली, तकनीकी दक्षता एवं निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए हैं, जिससे आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।बरामद किए गए मोबाइल फोनों को समय-समय पर “मिशन सहयोग” के माध्यम से उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया जाता रहा है। यह पहल न केवल आमजन को उनकी खोए हुए मोबाइल फोन को वापस दिलाने का माध्यम बनी है, बल्कि जनसेवा, पारदर्शिता एवं जवाबदेह पुलिसिंग के प्रति कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करती है। साथ ही इस पहल से पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास स्थापित हो रहा है।कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस तकनीक आधारित पुलिसिंग को प्रभावी रूप से अपनाते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान, उनकी संपत्ति की सुरक्षा तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सशक्त बना रही है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें