थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा 05 वर्षों से वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।40 लाख रूपये की मांग करने व आपत्तिजनक तस्वीरे सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले को किया गिरफतार

थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा 05 वर्षों से वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।40 लाख रूपये की मांग करने व आपत्तिजनक तस्वीरे सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी देने वाले को किया गिरफतार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर रेट सै०58,पुलिस को मिली बड़ी सफलता,दिनांक 18.06.2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-312/2020 धारा 406, 420, 467, 468, 120बी भादवि थाना फेस-3 में वांछित अभियुक्त मुदासिर जहूर पुत्र जहूर अहमद को मुम्बई एयरपोर्ट से एमिग्रेशन ऑफिसर की सहायता से गिरफ्तार किया गया है।वादिया मुकदमा द्वारा दिनांक 10.10.2021 को थाना फेस-3 गौतमबुद्धनगर पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि उसके द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना नौहझील, जिला मथुरा पर मु0अ0सं0-312/2020 धारा 406, 420, 467, 468, 120बी भादवि पंजीकृत कराया गया था, जिसको वापस लेने हेतु अभियुक्त मुदासिर जहूर पुत्र जहूर अहमद निवासी जम्मू एंड कश्मीर द्वारा वादिया को जान से मारने, वादिया का मोबाइल फोन हैक कर 40 लाख रूपये की मांग करने व वादिया की आपत्तिजनक तस्वीरे सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी दी गयी थी। वादिया द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0 1054/2021 धारा 354, 323, 504, 506, 384, 386, 34, 120बी भादवि 67सी आईटी एक्ट पंजीकृत कराया गया। उक्त मुकदमा की विवेचना प्रभारी निरीक्षक, थाना सेक्टर-58, नोएडा द्वारा की जा रही है।विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त मुदासिर जहूर निवासी जम्मू एंड कशमीर के विरूद्ध माननीय न्यायालय से एनबीडब्लू व 82 दं0प्र0सं0 की कार्यवाही की जा चुकी थी। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त मुदासिर जहूर भारत छोडकर साउदी अरब में रह रहा है । जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लुकआउट नोटिस जारी कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 18.06.2026 को जद्दा से मुम्बई आने वाले फ्लाईट में 05 वर्षो से वांछित अभियुक्त मुदासिर जहूर को मुम्बई एयरपोर्ट पर आबर्जन ऑफिसर द्वारा डिटेन किया गया। थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा अभियुक्त को मुम्बई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त का विवरण-मुदासिर जहूर पुत्र जहूर अहमद निवासी अरम मस्जिद खानयार जम्मू एंड कश्मीर उम्र 38 वर्ष।पंजीकृत अभियोग का विवरण-मु0अ0सं0-1054/2021 धारा 354, 323, 504, 506, 384, 386, 34, 120बी भादवि 67 सी आईटी एक्ट थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें