अलीगढ़ में नाबालिग से शोषण का आरोप, महिला गिरफ्तार
मंडल संवाददाता अमित चौहान
अलीगढ़। जनपद के इगलास थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर के साथ कथित रूप से लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में प्रीति नामक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित किशोर से जुड़े आरोपों के आधार पर महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप है कि पिछले करीब ढाई वर्षों से महिला किशोर के साथ कथित रूप से शारीरिक संबंध बना रही थी और जब उसने दूरी बनाने की कोशिश की तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह पूरा मामला इगलास थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।












