अलीगढ़: साइबर ठगी गिरोह का भण्डाफोड़

 साइबर ठगी गिरोह का भण्डाफोड़

साइबर सेल व थाना क्वार्सी पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

मंडल ब्यूरो अमित चौहान. अलीगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। साइबर सेल और थाना क्वार्सी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अन्तर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भण्डाफोड़ किया गया है। इस गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो हार्डवेयर का सामान बेचने के नाम पर लोगों से एडवांस में पैसे लेकर साइबर ठगी कर रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बरामद

02 मोबाइल फोन

03 सिम कार्ड

01 बैंक पासबुक

अभियुक्तों के खिलाफ तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान — में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर कुल 11 शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्रीमती ममता कुरील ने बताया कि यह गिरोह सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ग्राहकों को सस्ते दामों में हार्डवेयर सामान बेचने का झांसा देता था। लोग जैसे ही एडवांस में पैसे ट्रांसफर करते, ये अभियुक्त उन्हें ब्लॉक कर देते थे। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के चलते इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सका।

जनता से अपील:

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट से लेन-देन करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें, और किसी भी प्रकार की ठगी की सूचना तत्काल साइबर सेल या नजदीकी थाने में दें।

ये भी पढ़ें एटा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की