प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के कमरा नंबर 8 में अव्यवस्था, मरीज घंटों लाइन में परेशान

प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के कमरा नंबर 8 में अव्यवस्था, मरीज घंटों लाइन में परेशान।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल प्रतापगढ़ के कमरा नंबर 8 के बाहर मरीजों की भारी भीड़ के कारण अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मामले में दावा किया गया है कि मरीजों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि व्यवस्था बनाए रखने के लिए गेट पर कोई गार्ड तैनात नहीं है।बताया जा रहा है कि कमरे के अंदर चिकित्सक मरीजों का परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन बाहर भीड़ को नियंत्रित करने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन रही है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कमरा नंबर 8 पर तत्काल गार्ड की तैनाती तथा टोकन सिस्टम लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे मरीजों को व्यवस्थित तरीके से उपचार मिल सकेगा।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो संगठन इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगा।

ये भी पढ़ें विकास भवन में व्यापारी कल्याण दिवस पर मनाई गई दानवीर भामाशाह जयंती

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें