लालगंज के प्रियांशु यादव ने NEET UG 2026 में लहराया परचम, पहले ही प्रयास में MBBS के लिए हुए क्वालिफाई
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील लालगंज के कोटवा रैचनपुर (ब्लॉक सांगीपुर) निवासी प्रियांशु यादव ने NEET UG 2026 परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियांशु, रणजीत सिंह यादव के पुत्र हैं और उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए MBBS के लिए क्वालिफाई किया है।
प्रियांशु की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम माना जा रहा है।
क्षेत्र के लोगों ने प्रियांशु यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी












