प्रतापगढ़ में अवैध आरा मशीनों पर बड़ी कार्रवाई
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
रानीगंज क्षेत्र में वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बिना लाइसेंस संचालित चार आरा मशीनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पूरे खुशयाली, शुकुलपुर, पूरे गोसाई और पूरे बिच्छूर में संचालित आरा मशीनों को सीज कराते हुए अपनी मौजूदगी में मौके पर ही उखड़वा दिया।
वन क्षेत्राधिकारी कुंडा आशीष सिंह ने बताया कि अवैध रूप से आरा मशीन संचालित करने वाले संचालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के बाद अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।












