Pratapgarh: पत्नी से नाराज पति ने खाया, कीटनाशक पदार्थ हालत हुई नाजुक

पत्नी से नाराज पति ने खाया, कीटनाशक पदार्थ हालत हुई नाजुक।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा. प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के खाखापुर ग्राम सभा का निवासी राकेश कुमार प्रजापति (26) सुत अंबिका प्रसाद ने सुबह लगभग 9 बजे घर में रखा कीटनाशक और सिंधुर खा लिया जिससे उसकी हालत बहुत नाजुक हो गई। इसके अलावा आपको बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन के दिन राकेश अपनी पत्नी फुलेरा को लेकर मांधाता थाना क्षेत्र के हालामऊ स्थित अपने ससुराल गया था। रविवार को जब उसने पत्नी को अपने साथ चलने के लिए कहा, तो उसने मायके में ही रुकने की बात कही और विदाई से मना कर दिया। इससे नाराज होकर राकेश अकेले ही घर लौट आया।सोमवार की सुबह वह मायके से पत्नी की विदाई न होने की बात को लेकर परेशान था।

इसी दौरान उसने गुस्से में आकर कीटनाशक पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने खुद परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके अलावा आपको बताते चलें कि परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए रानीगंज ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे और पुलिस को भी घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने पीड़ित के परिजनों से घटना की जानकारी ली। और ट्रामा सेंटर में मौजूद डॉक्टरों ने उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर : पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया