निरंकारी मिशन का ‘वननेस वन’ अभियान : हरियाली, सेवा और समर्पण का अनूठा संगम

निरंकारी मिशन का ‘वननेस वन’ अभियान : हरियाली, सेवा और समर्पण का अनूठा संगम

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के पांचवें चरण का आयोजन देशभर के 600 से अधिक स्थलों पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।निरंकारी मिशन का ‘वननेस वन’ अभियान : हरियाली, सेवा और समर्पण का अनूठा संगम

एटा ब्रांच के श्रद्धालुओं और सेवादारों ने सेवादल अधिकारी प्रेम चंद्र के नेतृत्व में निधोली रोड स्थित अविनाशी सहाय विद्यालय में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने जानकारी दी कि ‘वननेस वन’ केवल हरियाली फैलाने का अभियान नहीं, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ाव, मानवीय उत्तरदायित्व और सह-अस्तित्व की भावना को सशक्त बनाने का समर्पित प्रयास है।

वर्ष 2021 से प्रारंभ हुआ यह अभियान अब हरे-भरे लघु वनों का रूप ले चुका है। इन वनों में प्रवासी पक्षियों की वापसी और जैव विविधता का पुनर्जीवन इस बात का प्रमाण है कि यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति के पुनर्जीवन का भी माध्यम बन गया है।

‘वननेस वन’ केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि यह प्रकृति, सेवा और सह-अस्तित्व का जीवंत आंदोलन है। पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेकर इन्हें घने वनों में बदलना आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा और स्वच्छ वातावरण देने की दिशा में एक ठोस कदम है।

सतगुरु की छाया में यह अभियान सेवा, समर्पण और प्रकृति प्रेम की साधना है, जो वृक्षारोपण को एक संस्कार और सेवा को साधना के रूप में स्थापित करता है। निस्संदेह, निरंकारी मिशन का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और जीवनदायी संदेश लेकर आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें रायबरेली: राखी पर बहनों ने जताया विश्वास, अतुल सिंह बोले- हर हाल में करूंगा रक्षा

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया