कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी “भगवन” ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी “भगवन” ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, जनता के बीच बढ़ा उत्साह

अमित तिवारी (राष्ट्रीय संवाददाता): कुंडा नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की नई बयार बह रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी “भगवन” के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य अब धरातल पर उतरते दिखाई दे रहे हैं।

आज उन्होंने वार्ड नं. 1 रजनपुर एवं वार्ड नं. 15 पुरबियन का पुरवा में चल रहे सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। स्वच्छता अभियान के चलते वार्डवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

इसी क्रम में कबरिया गंज मेन रोड पर लगाई जा रही आधुनिक स्ट्रीट लाइट का भी निरीक्षण किया। स्ट्रीट लाइट लगने से अंधेरे की समस्या दूर होगी और राहगीरों, दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी "भगवन" ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

इसके अलावा मां अम्बे कॉलोनी एवं मां शारदा कॉलोनी (शुक्लान) में तेजी से हो रहे सड़क निर्माण कार्य का जायज़ा लिया। क्षेत्र की जनता लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इन कार्यों से कॉलोनियों का स्वरूप ही नहीं बदलेगा, बल्कि आवागमन भी सुगम होगा।

 

निरीक्षण के दौरान वार्ड के सभासद गांधी भाई, नीरज जायसवाल जी, राजू जायसवाल जी, रवि द्विवेदी जी सहित जनसत्ता दल परिवार के समर्पित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के संकल्प को दोहराया।

जनता ने भी शिवकुमार तिवारी “भगवन” के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नगर पंचायत कुंडा का स्वरूप बदल रहा है और विकास कार्यों से हर गली–मोहल्ला जगमगाने लगा है।

ये भी पढ़ें हापुड़: अधिवक्ता अतुल त्यागी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया