यूरिया संकट से जूझ रहे किसानों को मिला राहत का भरोसा
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। जनपद एटा व आसपास के गाँवों में किसान यूरिया न मिलने से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि वे दो-दो दिन तक लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन फिर भी समय से यूरिया नहीं मिल पाता जिससे उनकी फसल पर संकट मंडरा रहा है। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सक्रिय हुए। किसानों की पीड़ा सुनकर मंडल संगठन मंत्री बाबा राम खिलाड़ी, मंडल उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला महासचिव संदीप यादव, किसान नेता किशनपाल शाक्य और रविकांत स्वयं कृषक भारतीय सेवा केंद्र एटा पर पहुंचे।
उन्होंने मौके पर मौजूद रहकर किसानों को यूरिया वितरण कराया और आश्वासन दिया कि किसानों को समय पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि किसी भी किसान को निराश नहीं होना पड़ेगा। संगठन किसानों के हक और उनकी जरूरतों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। इस पहल से किसानों में राहत की भावना देखने को मिली।
ये भी पढ़ें धनगर समाज का हल्ला बोल: एससी प्रमाण पत्र की मांग को लेकर डीएम कार्यालय का घेराव












