एटा में यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 156 वाहनों के काटे चालान
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन तथा प्रेशर हॉर्न लगाने वाले वाहनों की कड़ी चेकिंग की। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवारियां बैठाकर ले जाने वालों को सख्त हिदायत दी गई।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहन, काली फिल्म और नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस ने कुल 156 वाहनों का चालान कर 1,72,000 रुपये सम्मन शुल्क वसूला। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, नियमों का पालन न करने वालों पर आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर एटा में प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न












