अजगरा मेले में गुंडा टैक्स न देने पर व्यापारी की पिटाई, लूट

प्रतापगढ़ में सनसनी: अजगरा मेले में गुंडा टैक्स न देने पर व्यापारी की पिटाई, लूट

पुलिस पर भी सवाल, थाने में बैठाकर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

प्रतापगढ़। लीलापुर क्षेत्र के अजगरा मेले में  उस समय हड़कंप मच गया जब दबंगों ने एक दुकानदार से गुंडा टैक्स मांगा। विरोध करने पर व्यापारी की बेरहमी से पिटाई कर दी गई और लूटपाट भी की गई।

पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर पुलिस ने उन्हें आधी रात तक थाने में बैठाए रखा और दबंगों से समझौते का दबाव डाला। दुकानदारों ने यहां तक आरोप लगाया है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने भी उनकी पिटाई की।

फिलहाल पुलिस पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है, लेकिन अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि प्रतापगढ़ में गुंडा टैक्स का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दबंग आए दिन कारोबारियों से जबरन वसूली करते हैं और विरोध करने वालों को मारपीट व लूट का शिकार बनाते हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ेंप्रेस आईडी कार्ड MP/12/2029 निरस्त करने संबंधी सूचना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें