हनुमान मंदिर बेंती पर हुआ विशाल भंडारा, राजा भइया ने किया प्रसाद ग्रहण

हनुमान मंदिर बेंती पर हुआ विशाल भंडारा, राजा भइया ने किया प्रसाद ग्रहण

संवाददाता अशिष पाण्डेय कुंडा (प्रतापगढ़)। बेंती नहर स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम समाज के बुजुर्गों एवं युवाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

भंडारे में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया भी पहुंचे। हनुमान जी के परम भक्त राजा भइया ने श्रद्धालुओं संग भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ भदरी रियासत के राजकुमार शिवराज प्रताप सिंह (बड़े राजा) भी मौजूद रहे।

भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्तिभाव के साथ प्रसाद वितरण हुआ। ग्राम समाज की पहल से यह आयोजन विगत कई वर्षों से निरंतर होता आ रहा है।

इस अवसर पर लल्लू सिंह, अक्षय लाल पाल (बी.डी.सी. बेंती), सुरेश पटेल, रॉकी सिंह, शिवमोहन पटेल (कोटेदार), युवराज सिंह, प्रमोद सिंह, सौरभ पाण्डेय समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करने सुजानपुर पहुंचे जिले से अधिकारी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal