कुंडा ब्लॉक के मिरिया ग्राम सभा में मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप

प्रतापगढ़: कुंडा ब्लॉक के मिरिया ग्राम सभा में मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप

प्रतापगढ़। जहां एक ओर योगी सरकार मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा कर रही है, वहीं प्रतापगढ़ जिले के कुंडा ब्लॉक मिरिया ग्राम सभा में बड़ा खेल चल रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां मनरेगा कार्यों में ग्राम प्रधान और ब्लॉक के कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना काम किए केवल फोटो खिंचवाकर भुगतान कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा योजना को लेकर मंत्री से लेकर कर्मचारी तक भ्रष्टाचार की गंगा बहा रहे हैं।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि फोटो खिंचवाने में प्रधान और कर्मचारी इतने आगे हैं कि स्टूडियो वाले भी पीछे छूट गए हैं।

इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुख्यमंत्री की पहल पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन वर्षों से उस पर अलीगढ़ का ताला लटका हुआ है। नतीजा यह है कि ग्राम सभा मिरिया की जनता आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें नवरात्रि पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने की पैदल गश्त

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया