सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

संवाददाता – पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम दुर्जन की घटना बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार विक्रमपुर निवासी राहुल बीती रात अपने साथियों के साथ कहीं जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक में केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे बाइक सवारों को ट्रक की सही दिशा का अंदाज़ा नहीं लग पाया और यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal