ट्रैक्टर को बचाने में हाईवे पर पलटा कंटेनर: एटा में बड़ा हादसा टला, चालक-क्लीनर सुरक्षित

ट्रैक्टर को बचाने में हाईवे पर पलटा कंटेनर: एटा में बड़ा हादसा टला, चालक-क्लीनर सुरक्षित

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। कानपुर से अलीगढ़ जा रहा एक कंटेनर शनिवार को बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। मलावन थाना क्षेत्र के कंगरोल थरौली गांव के पास कंटेनर अचानक सामने आए ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, कंटेनर में भूसी लदी हुई थी। हाईवे पर ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कंटेनर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही मलावन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंटेनर चालक और क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में क्रेन की मदद से कंटेनर को सीधा कराया गया और आवागमन सुचारु कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा अगर कुछ मीटर आगे होता तो किसी बड़े वाहन से टकराव संभव था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें