प्रतापगढ़ कोतवाली नगर क्षेत्र में सहालग के समय यातायात सड़क पर बारातियों जो मैरेज हाॅल मे पार्किंग ब्यवस्था का न होना।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । ब्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो जाती है। वजह पूरी सड़क पर बारातियों का हुड़दंग और मैरेज हॉल में पार्किंग ब्यवस्था का न होना। मैरेज हॉल के मालिकों द्वारा लाखों रूपये की बुकिंग एक आयोजन में करते हैं और उनके द्वारा पार्किंग ब्यवस्था का न होना सबसे बड़ी कमी है। जबकि मैरेज हॉल के निर्माण से लेकर मैरेज हॉल खोलने तक पार्किंग की ब्यवस्था और अग्निश्मन की NOC तभी प्रदान की जाती है। परन्तु शहर के अंदर और बाहर किसी भी मैरेज हॉल में पार्किंग की ब्यवस्था नहीं है। भंगवा चुंगी से कचेहरी रोड़ पर रॉयल गार्डेन की पार्किंग पूरी तरह सड़क पर होती है। ऐसे में जब बारात सड़क से गुजरती है तो घंटो जाम लग जाता है। ऐसे में आम आदमी की बात छोड़िये, एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती है। लोगों की जान भी एम्बुलेंस के अंदर जा सकती है। भगवा चुंगी पर अभी नया होटल मयूर खुला है। जिसमें मैरेज हॉल भी संचालित होता है। उसकी भी पार्किंग सड़क पर होती है। सड़क पर ही सारे तमाशे किये जाते हैं। जबकि होटल मयूर की बुकिंग लगभग एक आयोजन पर 3 लाख रूपए की होती है।
विनियमित क्षेत्र से जो मानचित्र स्वीकृत है उस मानचित्र के खिलाफ शहर के अंदर संचालित होटल और मैरेज हॉल ने सड़क पर जाम लगाने के लिए दोषी हैं। पैसे ये कमाए और जाम के झाम से आम जनता परेशान हो। प्रतापगढ़ का प्रशासन पूरी तरह निकम्मा हो चुका है। जिला प्रशासन और नगरपालिका सिर्फ अपने टैक्स से मतलब रखती है। वर मरे या कन्या उससे मतलब नहीं है। पुलिस प्रशासन से फरियाद है कि कम से वो तो डंडा पटक कर जाम खुलवाकर जनजीवन को बहाल करा दे।












