पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में डायल 112 कर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को प्राथमिक उपचार (CPR)का प्रशिक्षण प्रदान किए 

पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में डायल 112 कर्मियों व रिक्रूट आरक्षियों को प्राथमिक उपचार (CPR)का प्रशिक्षण प्रदान किए 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । आज दिनांक 10.03.2026 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित सभागार में डायल 112 के कर्मियों/अधिकारियों एवं आरटीसी के रिक्रूट आरक्षियों को स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक उपचार, CPR का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल प्रतापगढ़ के डॉ० अम्बिकेश पाण्डेय अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डायल 112 प्रभारी निरीक्षक श्री दौलत यादव एवं आरटीसी प्रभारी उपनिरीक्षक श्री राजेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सक दल द्वारा दुर्घटना, चोट, बेहोशी, रक्तस्राव तथा अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई, जिससे पुलिसकर्मी आपात स्थिति में आमजन को त्वरित सहायता प्रदान कर सकें।उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी देकर उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना तथा आमजन की सहायता के लिए उन्हें और अधिक सक्षम बनाना है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा जनसुनवाई के लिए 13 मार्च को प्रतापगढ़ आएंगी

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal