प्रतापगढ़ महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा जनसुनवाई के लिए 13 मार्च को प्रतापगढ़ आएंगी

प्रतापगढ़ महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा जनसुनवाई के लिए 13 मार्च को प्रतापगढ़ आएंगी

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतिभा कुशवाहा, महिला आयोग की सदस्य दो दिवसीय दौरे पर विकास भवन में सुनेंगी उत्पीड़न मामलों की शिकायतें
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत 12 और 13 मार्च को प्रतापगढ़ आएंगी। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगी और पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी।जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा विश्वनाथगंज के ग्राम तेजगढ़ में आयोजित 7वें विशाल अवसान माता पूजन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद अपराह्न 1:30 बजे बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगी।
इसी दिन अपराह्न 4:30 बजे रंजीतपुर चिलबिला स्थित इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। शाम 6:20 बजे महिला आयोग की सदस्य निरीक्षण भवन प्रतापगढ़ पहुंचेंगी।विकास भवन में होगी महिला जनसुनवाई13 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार में महिला आयोग की सदस्य महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की समीक्षा करेंगी और महिला जनसुनवाई आयोजित करेंगी। इस दौरान पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतें सीधे आयोग के समक्ष रख सकेंगी। जनसुनवाई के बाद वह संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal