धूमधाम से निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ।

धूमधाम से निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

कोहंडौर क्षेत्र के दुबेपट्टी रघुबर शिवपुर गांव में ग्राम प्रधान सुधा द्विवेदी पत्नी विभाकर द्विवेदी के निज निवास पर सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के पूर्व भव्य कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। कलश यात्रा कथा स्थल से निकलकर गाँव के प्रमुख मंदिरों (मार्गों) से होते हुए खुशियाली बीर बाबा धाम (शिव मंदिर) से होकर कथा स्थल पर वापस पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा के दौरान भक्तगण भक्ति गीतों व जयकारों के साथ चल रहे थे। पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजक दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि 10 मार्च से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जिसका वाचन शिवेश शास्त्री महराज जी द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 16 मार्च को कथा विश्राम, 17 मार्च को पूर्णाहुति व हवन तथा 18 मार्च को महाप्रसाद व ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।मुख्य यजमान भास्कर द्विवेदी, सीमा द्विवेदी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।इस मौके पर ऊषाकर द्विवेदी, प्रभाकर द्विवेदी, राधे कृष्ण, श्याम कृष्ण, गोपाल कृष्ण, आकाश ओम उत्कर्ष, उत्सव आराध्या, आस्था, शुभांगी किशन सोनी, सत्य प्रकाश पाठक, विद्या सागर, सुरेश पांडेय, अजय पाल सिंह कोटेदार शिवपुर सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया