जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प, पुलिस वर्दी पहने युवक का वीडियो वायरल

जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प, पुलिस वर्दी पहने युवक का वीडियो वायरल

संवाददाता: पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पुलिस की वर्दी पहने हुए भी दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम बुडौली में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना का किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट के दौरान एक युवक पुलिस की वर्दी में भी नजर आ रहा है, जिससे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मारपीट में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर किशनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal