मकान बेचकर शेयर में लगाए रुपए, घाटा होने पर पत्नी की, की हत्या और खुद ने लगाई फांसी।
संवाददाता संतोष यादव।
इंदौर नंदा नगर गली तीन निवासी मैकेनिक एकनाथ वाध ने पत्नी रोहिणी की हत्या कर फांसी लगा ली उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी उसने मकान बेचकर शेयर मार्केट में रुपए निवेश किए थे, घाटा होने पर परिवार में तनाव रहने लगा था पति ने पत्नी का गला और मुंह दबाया फिर खुद ने खुदकुशी कर ली। परदेसीपुरा टी आई आरडी कानवा के अनुसार एकनाथ तीन पहिया वाहन ऑटो रिक्शा सुधरता था रिक्शा चलन में आने के बाद एकनाथ ने काम छोड़ दिया उसने श्री 10th और प्रदेश पूरा स्थित दो मकान का सौदा कर दिया था सौदा करके शेयर बाजार में निवेश करने लगा शेयर बाजार में नुकसान होने लगा और उसे घर-घर चलाने के लिए शेयर बेचना पड़े उसके पास सिर्फ ₹16 हजार बचे थे इस कारण एकनाथ के घर में कलह होने लगा था। एकनाथ और रोहिणी के दो बेटे मोहित और मयंक है 17 वर्षीय मोहित 11वीं और 13 वर्षों मयंक सातवीं की पढ़ाई कर रहा है। पीएम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि एकनाथ ने खाना खाने के 2 घंटे बाद ही रोहिणी की हत्या कर दी थी। रात भर शव घर में रखा बच्चों ने सोचा मां सो रही है सुबह एकनाथ ने बच्चों को दूध लेने घर से निकलने का बहाना ढूंढा और फांसी लगा ली।












