थाना क्रोसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा ABES कट पर चैकिंग के दौरान गौकशी की घटना कारित करने वाले 05 गौकश से पुलिस मुठभेड़। 2 घायल 3 गिरफ्तार
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र


गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ क्या आदेश अनुसार अपराध एवं अपराधी पर अंकुश एसीपी प्रिया श्रीपाल वेव सिटी पुलिस कमिश्नर रेट के निरीक्षण में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक SO मैडम सरिता मलिक पुलिस टीम द्वारा गौकशी की घटना कारित करने वाले 05 गौकश गिरफ्तार (02 अभियुक्त मुठभेड के दौरान घायल), कब्जे से 02 तमंचे, 02 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस व गौकशी का सामान व घटना में प्रयुक्त 01 होण्डा सिटी कार बरामद। आज दिनांक 11.03.2026 को समय करीब 00.30 बजे थाना क्रोसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा ABES कट पर चैकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि डूण्डाहेडा अण्डरपास पर रंग वाले दिन से पहले की रात को जो गौकशी हुयी थी वहीं गौकश अपनी कार होण्डा सिटी, जिसका रंग सिल्वर हैं, से आज फिर गाय गौवंश को ढढ़ कर काटने फिराक में दिल्ली-मेरठ हाइवे के डूण्डाहेडा अण्डरपास व चिपियाना रोड पर घूम रहे हैं। इस सूचना पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिकि टीम द्वारा चेक पाइंट्स पर चेकिंग शुरु की गई। कुछ समय उपरान्त गाडी होण्डा सिटी कार रंग सिल्वर ए०बी०ई०एस कालेज की तरफ से आते हुयी दिखायी थी जिसे रोकने का प्रयास किया गया परन्तु उक्त कार यू०टर्न लेकर वापस सर्विस रोड से चिपयाना अण्डरपास की तरफ पहुंची वहां पर चैकिंग पाइन्ट पर लगे पुलिस बल को चैकिंग करते हुये देखकर अन्डरपास से चिपियाना अन्डरपास की ओर भागने लगे जहां पर पुलिस बल चैकिंग कर रही थी पुलिस बल से अपने आप को घिरता हुआ देखकर चिपियाना अन्डरपास के सामने गाड़ी को कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ लिया तथा कच्चे रास्ते पर उतरकर भागने की कोशिश की गयी, पुलिस टीम द्वारा पीछा कर घिरता हुआ देखकर हड़बडाहट में कच्चा रास्ता होने की वजह से बदमाशों की कार का एक टायर गड्ढे में गिर गया। बदमाशो द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरा देखकर नीचे उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिये, जिसमे पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गयी तथा दो अभियुक्त (1) मारूफ पुत्र राहत निवासी नूरियो सराय अंगूरी वाली मस्जिद कस्बा व थाना कोतवाली जिला सम्भल उम्र करीब 24 वर्ष (2) अयान उर्फ मूसा पुत्र इस्माईल उर्फ इसरायल निवासी मौहल्ला हिलाली सराय सम्भल थाना छोटी जारत नवाब इकबाल का स्कूल थाना राय सत्ती जिला सम्भल उम्र करीब 25 वर्ष के पैरों में गोली लगी तथा उनके तीन अन्य साथी (1) जोहिन पुत्र सरीफ निवासी नूरियो सराय अंगूरी वाली मस्जिद कस्बा व थाना कोतवाली जिला सम्भलउम्र करीब 21 वर्ष (2) आलम पुत्र सरीफ निवासी नूरियो सराय अंगूरी वाली मस्जिद कस्बा व थाना कोतवाली जिला सम्भल उम्र करीब 32 वर्ष (3) समीर पुत्र राहत निवासी नृरियो सराय अंगूरी वाली मस्जिद कस्बा व थाना कोतवाली जिला सम्भल उम्र करीब 19 वर्ष को भी पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड लिया गया। पुलिस मुठभेड में घायल अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए तथा अभियुक्तगण के कब्जे से गौकशी की घटना से सम्बन्धित 01 गोवंश (बछिया) व गाय काटने के उपकरण 03 बड़े गण्डासे व 06 छोटे-बड़े छुरे छूरी तेज धारदार बरामद हुये और कार में से ही एक बडा लकडी का गुटका व 02 इन्जेक्सन व 04 सिरेन्ज व तीन प्लास्टिक के बोरे दो काली पन्नी के बड़े गठ्ठर एक जामनी सफेद रंग का गमछा 02 रस्सा व घटना में प्रयुक्त सिल्वर रंग की होण्डा सिटी कार बरामद हुई। घायल अभियुक्तगण को तत्काल उपचार हेतु एम०एम०जी० अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं अभियुक्तों के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर गौकशी से सम्बन्धित माल बरामदगी व पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग व अवैध अस्लाह से सम्बन्धित धारा 5A/8/3/5/8 गौवध अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 3/25/27 आर्म्स एक्ट व धारा 109(1), 3(5) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों से पूछताछ करने पर जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया गया कि हम हम रात्रि में इसी होण्डा सिटी कार में दिल्ली- मेरठ हाइवे के किनारे खाली मैदानो में जहां पर गोवंश घूमते रहते हैं तलाश करते हैं तथा बड़े गोवंशों को पकडकर उन्हे नशीला इन्जेक्सनलगा कर बेहोश कर देते हैं और इसी कार में डालकर जगह का मौका देख कर काट कर पन्नी तथा बोरों में भर कर मास को दिल्ली में जगह जगह जा कर बेच देते है आज भी हम इस बछडे तथा अन्य गोवंशों को कार में डालकर काटने के लिये ले जाने के लिये फिराक में थे। कडाई से बदमाशो के द्वारा की गयी घटनाओ के बारे में पूछने पर बदमाशो ने एक स्वर में बताया कि हमने रंग वाले दिन से पहले की रात को डूण्डाहेडा अण्डरपास के सामने मैदान में दीवार की आड में 01 गाय तथा 01 बछड़े को काट कर अवशेष वहीं छोडकर उनका मांस दिल्ली में जा कर बेचा था व तीन दिन पहले सहजबान नगर हिण्डन नदी के किनारे तथा इसी प्रकार 10 या ।जनवरी 2026 के आस पास सुन्दरदीप कालेज के पीछे नहर की पटरी पर गाय काट कर अवशेषों को नहर में फेक कर मांस बेच दिया था और हमने अन्य जगहों पर भी इसी प्रकार गाय काटी है समय व तारीख हमें याद नहीं है तथा आज फिर घटना करने की फिराक में थे।
अभियुक्तो का नाम व पता
(1) मारूफ पुत्र राहत निवासी नूरियो सराय अंगूरी वाली मस्जिद कस्बा व थाना कोतवाली जिला सम्भल उम्र करीब 24 वर्ष (घायल)
(2) अयान उर्फ मूसा पुत्र इस्माईल उर्फ इसरायल निवासी मौहल्ला हिलाली सराय सम्भल थाना छोटी जारत नवाब इकबाल का स्कूल थाना राय सत्ती जिला सम्भल उम्र करीब 25 वर्ष (पायल)
(3) जोहिन पुत्र सरीफ निवासी नूरियो सराय अंगूरी वाली मस्जिद कस्बा व थाना कोतवाली जिला सम्भल उम्र करीब 21 वर्ष
(4) आलम पुत्र सरीफ निवासी नृरियो सराय अंगूरी वाली मस्जिद कस्बा व थाना कोतवाली जिला सम्भल उम्र करीच 32 वर्ष।
(5) समीर पुत्र राहत निवासी नृरियो सराय अंगूरी वाली मस्जिद कस्बा व थाना कोतवाली जिला सम्भल उम्र करीब 19 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
02 तमंचा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 जिन्दा गौवंश (बछिया), गाय काटने के उपकरण 03 बड़े गण्डासे व 06 छोटे-बड़े छुरे छूरी तेज धारदार बरामद हुये और कार में से ही एक बडा लकडी का गुटका व 02 इन्जेक्सन व 14 सिरेन्ज व तीन प्लास्टिक के बोरे दो काली पन्नी के बड़े गड्ढेर एक जामनी/सफेद रंग का गमछा 02 रस्सा व घटना मे प्रयुक्त सिल्वर रंग होण्डा सिटी।
अपराधिक इतिहास –
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक गौकशी व पुलिस मुठभेड़ के प्रयास के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत हैं व अभियुक्त मारूफ के विरूद्ध गौकशी, गैंगस्टर एक्ट, पुलिस मुटभेड के कुल 22 अभियोग जनपद सम्भल, मुरादाबाद, रामपुर व अभि) अयान उर्फ मूसा पर गैंगस्टर एक्ट, चोरी के 04 अभियोग पंजीकृत है तथा अभि० जोहिन व अभि० आलम व अभि० समीर के विरुद्ध 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक SO मैडम सरिता मलिक द्वारा पुलिस टीम












